तेज गति से उड़ान भरेगा सिविल एविशन क्षेत्र
-भारत में सिविल एविशन के 100 वर्ष भारतीय सिविल एविएशन 18 फरवरी को 100 वर्ष पूर्ण कर रहा है। सरकार ने वर्ष 2011-12 को सिविल एविएशन शताब्दी वर्ष घोषित किया है। इसी दिन भारत में पहला विमान 1911 में इलाहाबाद से नैनी के बीच में उड़ा था। इसके बाद भारत में एविएशन के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। वर्तमान में भारत का विश्व में 9 वां क्रम आता है बाजार मूल्य के अनुसार और विशेषज्ञों की माने तो वर्ष 2020 तक विश्व के तीन प्रमुख बाजारों में भारत का नाम आने लगेगा। वर्षभर सरकार द्वारा विभिन्न् कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राइट बंधु और विमानन की कहानी आज तो प्रतिदिन हजारों विमान उड़ान भरते हैं और पायलट हर तरह के हैरतंगेज कारनामों को करके दिखाते हैं। एक मशीन में बैठकर उडना और ऊपर से पृथ्वी को देखना सबके लिए रोमांचित करनेवाला अनुभव होता है। राइट बंधुओं ने अपनी लगन और मेहनत के दम पर वह कर दिखाया जिसके सपने मानव चिरकाल से देखता रहा था और जिसे सच साबित करने के लिए न जाने कितने ही मेधावी और दुस्साहसी युवकों को अपने प्राण गंवाने पड़े। दुनियावालों की नजरों से दूर बिना किसी यश या ध...