हैवान भी परेशान

इन दिनों हैवान भी काफी परेशान है कारण साफ है इंसान ने उसकी जगह लेने के लिए काफी तेजी से कदम बढ़ा लिए है। निकट भविष्य में इंसान पूर्ण रुप से हैवान बन जाएगा वैसे कुछ घटनाएँ जो मीडिया के माध्यम से सामने आ रही है उससे साफ जाहिर है कि इंसान हैवान बन चुका है। बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि हो रही है । बलात्कार पीडिता अब खुलकर सामने भी आने लगी है और पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करवाने में वे हिचक नहीं रही है। दरअसल बलात्कार के मामलो में दोनों पक्षों की ओर से देखा जाए तो गत कुछ वर्षों में ऐसे मामले भी सामने आए जिनमें झुठे आरोप भी लगे है। ऐसे मामले काफी कम है परंतु किसी पिता द्वारा बेटी के साथ बलात्कार करने की बात सुनते ही अजीब से कपकपी छूटने लगती है कि आखिर इंसान इतनी घिनौनी हरकत कैसे कर सकता है। वैसे बलात्कार बलात्कार होता है चाहे जिसके साथ हो और यह किसी भी समाज पर धब्बा है। विदेशो की बात करे तब यह तथ्य सामने आता है कि वहाँ पर समाज में काफी खुलापन है पर खुलेपन का मतलब यह तो नहीं कि पिता अपनी बेटी के साथ ही सहवास करे। कितनी गंदी ,कलुषित और सड़ी हुई मानसिकता है यह। बावजुद इसके कितनी ही इस प्रकार की घटनाएँ है जो सामने आ रही है। कठोर शब्दों में लिखना पड़ रहा है कि तथाकथित धार्मिक भारतीय समाज में भी इस प्रकार की घटनाएँ सामने आ रही है और निश्चित रुप से हम गंदे होते जा रहे है हम कलुषित हो रहे है हमारे दिमाग में गाद भरती जा रही है और हम सभ्य समाज कहने लायक अब बचे नहीं है। हम पुण्य की परिभाषा को कब से भूल बैठे है और पाप को ही आदर्श मान कर अपना व्यवहार कर रहे है समाज पर भ्रष्टाचार,दहेज,अपराध,जातिवाद पहले से ही बलात्कार कर रहे है उपर हमने अब रिश्तों और संबंधो की पाकिज़गी को भी समझना बंद कर दिया है। हम अंधे होकर नंगा नाच रहे है और मन ही मन स्वयं को श्रेष्ठ,आधुनिक इंसान बता रहे है। अरे इस नकलीपन से भरे भौंडेपन को बंद करो और इंसान हो तो इंसानो की तरह व्यवहार करो। आधुनिकता का हवाला देकर जंगलीपन क्यों करते हो। जरा सोचो पाक रिश्ते और संबंध नहीं रहेगंे तब क्या हम इसे समाज कह पाएँगे?
बलात्कार की ये गंदी घटनाएँ:
- वर्ष 2008 में ब्रिटेन के शेफिल्ड में एक व्यक्ति ने कई वर्षो तक अपनी दो बेटियों के साथ बलात्कार किया। लगातार कई वर्षो तक बलात्कार करने के कारण बेटियां 19 बार गर्भवती हुई। बेटियों ने इतने वर्षो में 9 बच्चो को जन्म दिया जिसमें से दो की जन्म होने के बाद मृत्यु हो गई थी। यह व्यक्ति इतना शातिर था कि वह गांवो में ही रहता था और लगातार गांव बदलता रहता था। वह बेटियों को खुब मारता था और उन्हें हरदम डरा कर रखता था। कई बार बेटियों ने पुलिस से शिकायत भी की परंतु पुलिस को विश्वास ही नहीं हुआ। ब्रिटेन की अदालत ने इस व्यक्ति को उम्र कैद की सजा दी है। अदालत ने यह भी कहा कि समाजसेवा व स्वास्थ्य सेवाओ में लगे कर्मचारियों को इस बात इतने वर्षो तक नहीं चल पाना आश्चर्य का विषय है।- वर्ष 2007 में पश्चिम न्यूयार्क में में एक पिता को अपनी किशोरवय लड़की के बलात्कार के जुर्म में 35 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। अल साल्वाडोर से भाग कर आए इस व्यक्ति की मुलाकात अपनी लड़की से 13 वर्ष बाद हुई थी। लड़की ने दो बच्चो को भी जन्म दिया जिन्हें मारने के लिए भी व्यक्ति ने अपनी लड़की को प्रेरित किया। बच्चो को अपार्टमेंट से नीचे फेंक दिया गया था जिसमें से लड़की मारी गई और लड़का बच गया। किशोरवय लड़की की चिकित्सकीय जांच में यह पता चला था कि लड़की मानसिक रुप से थोड़ी बीमार भी थी।- आस्ट्रिया में इन दिनों जोसेफ फ्रिटेजल का मामला काफी चर्चा में है। जोसेफ ने अपनी लड़की से 3000 हजार बार बलात्कार किया। वह उसे जेल नुमा कोठरी में रखता था तथा उसे मारता भी था। उसने अपनी लड़की को लगातार 24 वर्षो तक कैद में रखा था तथा सात बच्चो का पिता भी बना। यह मामला अभी कोर्ट के अधीन है तथा संपूर्ण आस्ट्रिया में इसे लेकर बहस छिड़ी हुई है।- वर्ष 2006 में स्वीड़न में एक पिता ने अपनी लड़की के साथ पांच वर्ष शारिरिक संबंध बनाए थे। दरअसल लड़की अपने मां के साथ रहती थी और अदालत ने ही ही लड़की के हित में थोड़े समय तक पिता के साथ रहने के आदेश दिए थे। लड़की के पिता उसे घुमाने के लिए एक निर्जन द्वीप पर ले गया और वहाँ उसने लड़की के साथ बलात्कार किया। पिता कभी खाली फ्लैट पर ले जाकर बलात्कार करता तो कभी अन्य जगह पर। पांच वर्ष बाद लड़की में भागने की हिम्मत आई और महिला अधिकारो के लिए लड़ने वाली संस्था की मदद से वह अदालत तक पहुँची।- रिपिब्लक ऑफ क्रिमिया में वर्ष 2006 में एक व्यक्ति ने अपनी आठ वर्ष की बेटी के साथ बलात्कार किया। यह व्यक्ति नशा करता था और नशे की हालत में ही एक दिन उसने अपनी बेटी के साथ बलात्कार किया। बाद में जब भी उसकी पत्नी बाहर जाती थी वह बेटी के साथ बलात्कार करता था और बेटी को उसने धमका कर रखा था। बाद में जब पत्नी को इस बात का पता चला तब उसने पुलिस को बताया। बलात्कारी अपने मित्र के घर जाकर छुप गया था पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला ।- मुंबई में एक 60 वर्षीय व्यापारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो गत कई वर्षो से अपनी लड़की के साथ बलात्कार कर रहा था। व्यापारी और उसकी पत्नी तांत्रिक हसमुख राठोड के कहने में थे जिसने व्यापारी को यह कहा था कि अगर वह अपनी लड़की के साथ शारिरिक संबंध बनाएँगा तो परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी। व्यापरी की बड़ी लड़की अभी 21 वर्ष की है और जब वह 11 वर्ष की थी तभी से उसके पिता उसके साथ शारिरिक संबंध बना रहे थे ओर इसमें लड़की की मां की सहमती थी। यही नहीं व्यापारी की दूसरी बेटी जब 15 वर्ष की हुई तब उसने उसके साथ भी संबंध बनाना आरंभ कर दिए। यह देखकर बड़ी बेटी से सहन नहीं हुआ ओर उसने पुलिस की मदद ली।- भोपाल में भी एक लड़की ने पिता पर बलात्कार का आरोप लगाया था।- अप्रैल 2005 में हैदराबाद की 14 वर्ष की लड़की के साथ उसके पिता ने एक वर्ष तक बलात्कार किया था ओर वह गर्भवती भी हो गई थी।- अक्टोबर 2005 में कानपुर के बांदा क्षेत्र की एक 25 वर्षीय लड़की ने अपने पिता पर बलात्कार का आरोप लगाया था।- अनुराग तागड़े

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अकेला हूँ...अकेला ही रहने दो

लता क्या है?

इनका खाना और उनका खाना